बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के सारे गांव के विष्णुधाम के पास रविवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान 36 वर्षीय नगीना पासवान के रूप में की गयी है। ग्रामीणों की मानें तो युवक शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी तलाश करने के बाद पानी से उसका शव बाहर निकाला गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...