बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय महादेव स्थान प्रांगण में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोकगीत, दादरा, ठुमरी प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में लोकगीतों की महफिल सजी रही। रामलखन ब्यास के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राम-सीता वनवास, सबरी दर्शन समेत रामायण के कई प्रसंगों का उल्लेख किया गया। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...