बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरमेरा आदर्श मध्य विद्यालय में एमडीएम योजना में भारी धांधली का लोगों ने आरोप लगाया है। जदयू नेता विजय प्रसाद ने बताया कि रोजाना फर्जी उपस्थिति बनाकर बच्चों का निवाला गटका जा रहा है। उन्होंने राज्य स्तरीय टीम से इसकी जांच कर उचित व सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एमडीएम इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले की गहन जांच करायी जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...