बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। ब्रिटिश काल 1905 में बने सरमेरा थाना का पुराना भवन को तोड़कर 10 साल पहले नया भवन बनाया गया है। लेकिन, उसके बाद से उसकी मरम्मत व रंग रोगन नहीं करायी गयी है। इससे भवन जर्जर होता जा रहा है। कई जगह से प्लास्टर, वायरिंग के साथ ही पानी की पाइपलाइन भी खराब हो चुकी है। जबकि, रोजाना यहां सैकड़ों लोग थाना के काम काज के सिलसिले में आते हैं। ग्रामीणों ने थाना भवन की मरम्मत करवाने की मांग की है। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि यहां की स्थिति से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही इसकी मरम्मत करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...