बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। थाना चौक केपास का पौराणिक कब्रिस्तान काफी बदहाल हो चुका है। हद तो यह कि यहां लोग खुलेआम गंदगी को फेंक रहे हैं। घरों का गंदा पानी भी इसमे गिराया जा रहा है। पूर्व प्रमुख कासिम मियां ने अधिकारियों से इसकी चहारदीवारी बनाने के साथ इसका समतलीकरण करवाने की मांग की है। ताकि, लोग इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...