बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: समीक्षा : सुझावों की सूची बनाकर विभाग को भेजें प्रस्ताव : डीएम यह भी पढ़ें- Banka News: 15 अगस्त तक पोर्टल पर योजनाएं अपलोड करें, जिप सदस्यों को दिशा निर्देशअस्थावां में विकास कार्यों की समीक्षा अस्थावां में डीएम ने अधिकारियों व प्रतिनिधियों से विकास कार्यों का लिया फीडबैक फोटो: अस्थावां डीएम : गुरुवार को प्रखंड परिसर आयोजित बैठक में डीएम उदिता सिंह व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड सभागार में डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। इसमें जनप्रतिनिधियों से वार्ता भी की गयी। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा। प्रमुख रोहित कुमार ने प्रखंड परिसर की चारदीवारी निर्माण की मांग रखी। 15वें एवं छठे वित्त आयो...