Biharsharif News: समाजसेवी कुसुम देवी की 34वीं पुण्यतिथि मनी
बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: फोटो : एकंगर कुसुम : प्रखर समाजसेवी स्व. कुसुम देवी की पुण्यतिथि पर गरीबों, असहायों के बीच अंगवस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण करते लोग। एकंगरसराय, निज संवाददाता। नगर पंचायत के पिरोजा गांव में मंगलवार को प्रखर समाजसेवी स्व. कुसुम देवी की 34वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। शिविर लगाकर सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों के बीच अंगवस्त्र और खाद्य सामग्री दी गयी। लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों व बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर समाजसेवी केशो चौधरी, सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश, उमेश चौधरी, मीनाक्षी कुमारी, नीलम देवी, शंभू चौधरी, पूनम कुमारी, शंकर दयाल चौधरी समेत दर्जनों समाजसेवी व गण्यमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.