बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: नगर निकाय : सफाईकर्मियों को मिल सकता है संविदाकर्मी का दर्जा समझौते पर हुआ अमल तो नगर निकायों के 2050 सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय समिति की अनुशंसा होगी कार्रवाई, एक माह में समिति देगी रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर समिति का गठन फोटो: कचरा 01: बिहारशरीफ में गुरुवार की रात सड़क पर कचरा उठाव करते कर्मी। कचरा 02: ईमादपुर में सड़क पर पसरे कचरा का जेसीवी से उठाव करते नगर निगम कर्मी। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सब कुछ ठीक रहा तो नगर निगम के सफाईकर्मियों को संविदाकर्मी का दर्जा मिल सकता है। नगर निकाय कर्मियों द्वारा की गयी हड़ताल के बाद काम पर लौटने के एवज में तोहफा मिलने की संभावना है। जिले के विभिन्न नगर निकायों में कार्यरत 2050 सफाईकर्मियों का मानदेय बढ़ सकता है। नगर विका...