बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- Biharsharif News: फोटो : सब्बैत स्कूल : सिलाव प्रखंड के सब्बैत राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय स्कूल में गुरुवार को मेडिकल कैंप में शामिल छात्राएं व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिलाव प्रखंड के राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, वजन व आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श और सुझाव दिए गए। चिकित्सकों ने छात्राओं को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ स्वस्थ रहना भी जरूरी है। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)...