बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- Biharsharif News: फॉलोअप : सन्नी की हत्या का एक आरोपित गिरफ्तार खुदागंज थाना क्षेत्र के सेरथुआ खुर्द गांव में हुई थी हत्या इस्लामपुर, निज संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के सेरथुआ खुर्द गांव में सोमवार को बदमाशों ने गोली मारकर सूरज उर्फ सन्नी पासवान की हत्या कर दी थी। पुलिस इस हत्याकांड के एक आरोपित को 12 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित गांव का ही मथुरा सिंह है। हिलसा डीएसपी-टू कुमार ऋषिराज ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। छानबीन के बाद आरोपित को पकड़ा गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार नहीं मिला है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में दुर्गेश कुमार गहलौत आदि शामिल थे। (इस्लामपुर से अनु...