बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- Biharsharif News: सदानंद महाविद्यालय मेघी-नगमा को फिर से चलाने की तैयारी उच्च शिक्षा निदेशक ने कुलपति को आवश्यक कार्रवाई का दिया आदेश कॉलेज खुलने की खबर से ग्रामीणों और छात्रों में खुशी मंत्री श्रवण कुमार के प्रयासों से शुरू हो रहा कॉलेज बिहारशरीफ, निज संवाददाता।

कॉलेज खोलने की प्रक्रिया दीपनगर स्थित सदानंद महाविद्यालय मेघी-नगमा परिसर एक बार फिर छात्रों से गुलजार होगा। इसे शुरू करने की पहल शुरू हो गई है। लंबे समय से बंद पड़े इस महाविद्यालय को दोबारा शुरू करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क विभाग मंत्री श्रवण कुमार के प्रयासों के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति को महाविद्यालय को फिर से चालू कराने का आदेश दिया है।

ग्रामीणों औ...