बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: सदर अस्पताल में लायी गईं 7 नई मशीनें, बिना दवा दर्द व जकड़न का होगा इलाज फिजियोथेरैपी वार्ड में रोगियों की लेजर व टेकार थेरैपी से इलाज कर सकेंगे डॉक्टर भागमभाग वाली जिंदगी में बिना दवा के दर्द से राहत का सबसे सटीक उपाय 8 को 'सक्रिय रहें, स्वस्थ रहें' थीम पर मनाया जाएगा विश्व फिजियोथेरैपी दिवस फोटो : ट्रेड मिल : सदर अस्पताल में दर्द की रोगी का फिजियोथेरैपी इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी शिवकुमार चौाधरी व नर्स। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द और जकड़न जैसी गंभीर बीमारियों का अब बिना दवा का इलाज हो सकेगा। इसके लिए सात नई मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। फिजियोथेरैपी वार्ड में रोगियों का लेजर व टेकार थेरैपी से बेहतर इलाज किया जा रहा है। रोजाना औसतन 60 रोगी दर्द निवारण के लि...