बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- Biharsharif News: सदर अस्पताल : पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, नयी फांक रही धूल प्रिंटर खराब होने से मंगलवार से ठप पड़ी है जांच सेवा मरीजों को शहर के निजी जांच घरों का लेना पड़ रहा सहारा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल (सदर अस्पताल) में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का खामियाजा गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल की पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन का प्रिंटर खराब हो जाने के कारण मंगलवार से यहां अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह से ठप पड़ गई है। इसके कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में सुविधा बंद होने के कारण अब मजबूरी में मरीजों को बाहर निजी क्लीनिकों और जांच घरों में जाकर महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। ...