Biharsharif News: सड़क हादसे में जख्मी युवक की हुई मौत
बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: एकंगरसराय के चम्हेड़ा गांव में पसरा मातम फोटो : एकंगर मौत-एकंगरसराय के चम्हेड़ा गांव में बुधवार को मृत युवक के परिजनों से मिलते मुखिया सुनील कुमार व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। पांच दिन पहले सड़क हादसे में चम्हेड़ा गांव निवासी सुनील चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को पटना में उसकी मौत हो गयी। रात को परिजन, शव लेकर गांव पहुंचे। युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले एकंगरसराय-हिलसा मार्ग पर मानपुर गांव के पास युवक सड़क हादसे में जख्मी हुआ था। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। मंगलवार को मौत होने के बाद शव को गांव लाया गया। शव लाये जाते ही परिजनों की चित्कार से माहौल गूंज उठा। कोसियावां पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.