Biharsharif News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- Biharsharif News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क हादसे में घायल युवक की बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। मृत युवक हथियावा थाना के नेमदारगंज गांव का अखिलेश कुमार है। बताया जाता है कि 28 सितंबर को बाइक से सुसराल से घर आने के दौरान शेखपुरा-बरबीघा पथ पर मिर्जापुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाला था। हादसे में घायल होने के बाद युवक का इलाज बिहारशरीफ में कराया जा रहा था। छह माह पहले ही उसकी शादी भदेली गांव में हुई थी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.