बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- Biharsharif News: सड़क हादसे में घायल दो लोगों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। केवटी थाना पुलिस नेसड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी मदद की। घटना थाना क्षेत्र के दयाली बिगहा गांव के समीप मुख्य मार्ग की है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान कैलापर गांव निवासी विदेशी राम के पुत्र अनिल राम और केवटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी फूलो यादव के पुत्र बद्रीनाथ के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: सड़क दुर्घटना में टोटो चालक गंभीर रूपसे घायल,रेफर बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की ट...