बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- Biharsharif News: सड़क हादसे में घायल छात्रा की पटना में इलाज के दौरान मौत सिकंदरा से लौटने के दौरान 13 जुलाई को चेवाड़ा के पास हुआ था हादसा हादसे के बाद एबीवीपी के आंदोलन से बदला गया था परीक्षा केंद्र शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई शेखपुरा की एक छात्रा की पटना में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।

छात्रा की पहचान मृतका की पहचान शहर के पुलपर मोहल्ला निवासी मो. नवाज की पुत्री शैरु के रूप में हुई है। वह शहर के आरडी कॉलेज की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को छात्राओं का एक जत्था ऑटो रिजर्व कर प्रैक्टिकल की परीक्षा देने के लिए सिकंदरा गया था। उसी दिन शाम को परीक्षा देकर लौटने के क्रम में चेवाड़ा के समीप एक कार और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। ऑटो सवार ...