बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- रबी फसलों की बेहतर पैदावार पर जोर Biharsharif News: नूरसराय में रबी महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित फोटो : नूरसराय01-नूरसराय के ई-किसान भवन में सोमवार को जानकारी देते कृषि वैज्ञानिक। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के ई-किसान भवन में सोमवार को रबी महाभिरूान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों की बेहतर पैदावार, संतुलित उर्वरक के उपयोग और फसल की उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। हरनौत केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. उदय नारायण ने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक खाद का इस्तेमाल मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। मिट्टी की जांच के आधार पर फसलों में उर्वरकों का उपयोग करें। इससे खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन की गुणवत्ता और पैदावार म...