बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: संजय गांधी महिला कॉलेज में दाता सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देश पर शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया निर्धारित समय में मात्र एक पर्चा दाखिल, दाता सदस्यों ने जताया अटूट विश्वास शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय की शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) में दाता सदस्य प्रतिनिधि के चयन का रास्ता साफ हो गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय के निर्देश पर हुई नामांकन प्रक्रिया में निर्धारित समय सीमा के भीतर मात्र एक पर्चा दाखिल हुआ है। इकलौता नामांकन होने के कारण डॉ. अंजेश कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। नामांकन के दौरान प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर प्रो. रवींद्र कुमार, प्रो. आनंद राज, प्रो. कंचन कुमार करुण व रमेश कु...