बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- Biharsharif News: संजय गांधी कॉलेज : छात्रों को मिला रोजगार व शिक्षा का मंत्र शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय संजय गांधी कॉलेज में शुक्रवार को बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी सात निश्चय कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम और उच्च शिक्षा के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को इन योजनाओं का लाभ लेने की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और इसके दूरगामी उद्देश्यों से अवगत कराया। इस महत्वपूर्ण सेमिनार में कॉलेज के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News:...