बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक गुरुवार को संघ कार्यालय में अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्त रहित अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने संघ के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। जिला सचिव प्रियंका सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, ब्रजभूषण प्रसाद, अजय अंजन कुमार, रेणु कुमारी, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार व रुस्तम कुमार सहित अन्य ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार के एमएलसी बनने पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...