बिहारशरीफ, अक्टूबर 22 -- सैदी गांव में श्रीबाबू को श्रद्धांजलि Biharsharif News: सैदी गांव में स्मारक पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने दी श्रद्धांजलि 139वीं जयंती पर समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें याद किया उन्हें फोटो : श्रीबाबू : कतरीसराय के सैदी गांव में श्रीबाबू की 139वीं जयंती मौके पर स्मारक पर श्रद्धांजलि देते पूर्व मुखिया नवेंदु झा व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आधुनिक बिहार के निर्माता और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) की 139वीं जयंती पर कतरीसराय प्रखंड की दरवेशपुरा पंचायत के सैदी गांव स्थित स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव सह पूर्व मुखिया नवेंदु झा ने कहा क...