बिहारशरीफ, अक्टूबर 23 -- सिलाव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान मारपीट Biharsharif News: गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को किया गया पटना रेफर सिलाव के श्याम सरोवर ठाकुरबाड़ी के पास हुई घटना ​नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव बाजार के श्याम सरोवर ठाकुरबाड़ी के पास शुक्रवार को श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। गंभीर रूप से जख्मी विकास रंजन को पहले पावापुरी, बाद में पटना रेफर कर दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी करायी है। ग्रामीणों की मानें तो सिलाव नगर पंचायत के पूर्व वार्ड पार्षद अजय कुमार की माता का देहांत हो गया था। शुक्रवार को तेरहवीं के अवसर पर वे रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों के साथ पीपल में जल देने के लिए श्याम सरोवर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने व...