बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: श्मशान घाट को सर्वे में बना दिया धनहर खेत, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन चेवाड़ा के चकंदरा गांव का मामला, दर्जनों महिलाओं-पुरुषों ने बैनर लेकर जताया विरोध ग्रामीणों का आरोप- पीढ़ियों से जहां दफना रहे शव, उसे खेती योग्य बता रहा प्रशासन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। चेवाड़ा प्रखंड के चकंदरा गांव में चल रहे भूमि सर्वेक्षण (सर्वे) के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने पीढ़ियों पुराने श्मशान घाट की जमीन को कागज में धनहर (खेती योग्य) भूमि के रूप में दर्शा दिया है। इस त्रुटि से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को हाथों में बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस फैसले के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

व्यक्तिगत अनुभव और विवाद पूर्वजों के समय से हो रहा अंतिम संस्कार: ग्रामीणों ने ...