Biharsharif News: शौचालय की राशि नहीं मिली, बीडीओ को दिया आवेदन
बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लाभुक को सालों बाद भी शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिली। प्रखंड कार्यालय में पता चला कि राशि तो पूर्व में ही निकाल ली गयी है। पीड़ित ग्यासपुर पंचायत के सादिकपुर गांव निवासी रामप्रवेश चौधरी ने बीडीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत उन्होंने शौचालय का निर्माण कराया था। इसके बाद भी उनके खाते में रुपये नहीं पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कर्मियों से पूछने पर टालमटोल करते रहे। प्रखंड कार्यालय में पता करने पर बताया गया कि उनके नाम पर पहले ही राशि निकल चुकी है। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में बीडीओ को आवेदन दिया है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.