बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- Biharsharif News: शेखपुरा स्टेशन : विशेष चेकिंग अभियान में 350 बेटिकट यात्री धराए बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से 2.93 लाख जुर्माना वसूला गया दानापुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग और आरपीएफ ने चलाया सघन अभियान टिकट जांच की भनक लगते ही स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, 5 ट्रेनों में हुई चेकिंग फोटो 10 शेखपुरा 02 - शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान के तहत यात्रियों के टिकट की जांच-पड़ताल करते रेलवे के वाणिज्य विभाग के अधिकारी व आरपीएफ। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

विशेष अभियान शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पूर्व मध्य रेलवे की ओर से विशेष लाल गाड़ी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सघन जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे कुल 350 यात्रियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। पकड़े गए इन बेटिकट यात्रियों से मौके पर ही 02 लाख...