बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- Biharsharif News: शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र और ग्रामीणों के बीच मारपीट, एक जख्मी सूरदासपुर गांव की घटना, छात्राओं को सामान पहुंचाने गए छात्र अमित के साथ हुई मारपीट डायल 112 की पुलिस ने कराया मामला शांत, प्राचार्य ने कॉलेज के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र और पास के सूरदासपुर गांव के ग्रामीणों के बीच सोमवार की रात मारपीट हो गई। हिंसक झड़प में कॉलेज का एक छात्र घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल छात्र की पहचान इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले अमित कुमार के रूप में हुई है। विवाद का मुख्य कारण कॉलेज के बुनियादी ढांचे की कमी और ग्रामीणों की ...