बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: इंजीनियरिंग कॉलेज में घटिया भोजन पर भड़के छात्र, किया हंगामा छात्रों ने खाने से किया इनकार, तत्काल सुधार के बाद शांत हुए छात्रों की शिकायत- परोसा जा रहा था अधपका चावल व पानी जैसी पतली दाल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बाजिदपुर स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) के छात्रावास में मंगलवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मेस में परोसे गए घटिया भोजन को देखकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।

छात्रों का प्रदर्शन नाराज छात्रों ने एकजुट होकर खाना खाने से साफ इनकार कर दिया और मेस प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ जमकर विरोध जताना शुरू कर दिया। अधपका चावल व पानी जैसी दाल देख भड़के: विरोध कर रहे छात्रों का आरोप था कि मेस संचालक द्वारा उन्हें लगातार खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसा जा रहा है। ...