बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- Biharsharif News: शिविर लगाकर योजनाओं की दी गई जानकारी चेवाड़ा, निज संवाददाता। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सियानी पंचायत के करंडे गांव के दलित टोले में गुरुवार को शिविर लगाया गया। बीडीओ अमर कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से जुड़ी लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ ने टोले में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी लाभ से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: योजनाओं की समीक्षात्मक, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश (चेवाड़ा से संजीव ...