बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: बेन, निज संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सहयोग शिविर लगाया गया। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों व कर्मियों के समक्ष रखीं। सबसे अधिक मामले इंदिरा आवास योजना से संबंधित रहे। लाभुकों ने आवास योजना का लाभ दिलाने, सूची में नाम जोड़ने और लंबित मामलों के निष्पादन की मांग की। शिविर में आवास सहायक धीरज कुमार, उमाशंकर, शशिभूषण, जितेंद्र कुमार, डीआरसीसी के राजेश कुमार, राधेश्याम गुप्ता समेत मनरेगा, जीविका, ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...