बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: शिक्षा विभाग : बिना आरोप के सस्पेंड रहे प्राचार्य ने झूठा आरोप लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की निलंबन के बाद गठित जांच दल ने सोनसा मध्य विद्यालय के प्राचार्य पर लगे आरोप पाये थे गलत डीपीओ ने ई-शिक्षाकोष में हाजिरी नहीं बनाने पर सात शिक्षकों से किया था स्पष्टीकरण छह शिक्षकों पर शोकॉज के बाद फाइल कर दी गयी बंद फोटो : डीईओ ऑफिस : जिला शिक्षा कार्यालय का भवन। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बिना आरोप के तीन माह सस्पेंड रहे प्राचार्य ने झूठा आरोप लगाने वाले शिक्षकों पर डीईओ से कार्रवाई की मांग की है।

जांच दल की रिपोर्ट रहुई प्रखंड के सोसंदी, दोसुत व सोनसा हाईस्कूल के प्राचार्य ने रहुई प्रखंड के सोनसा-गोविंदपुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य मो. निशात आलम पर कई आरोप लगाकर तत्कालीन डीईओ आनंद विजय को आवेदन दिया ...