बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- Biharsharif News: शिक्षा के साथ कम से कम एक कला से भी जुड़ें छात्र संगीत से तनाव होता है कम मिलती है खुशी सिपाह स्कूल में सांस्कृतिक कार्याक्रम में गूंजा बांसुरी का सुर, सराबोर हुए छात्र फोटो : संगीत : बिहारशरीफ सिपाह स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आज शिक्षा के प्रति समाज की सोच बहुत तेजी से बदल रही है। गरीब से गरीब परिवार भी अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, छात्रों को भी शिक्षा के साथ गीत, संगीत, अभिनय या किसी भी एक कला से जुड़ना चाहिए। खासकर गीत-संगीत हमारे जीवन के लिए बहुत ही अहम है। इससे तनाव कम होता है, हमें खुशी मिलती है। तभी तो हमारी संस्कृति व सभ्यता में गीत-संगीत का भरपूर समावेश है। यह भी पढ़ें- B...