बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: शिक्षक के निधन से शोक में डूबे ग्रामीण चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक व एकाढ़ा गांव निवासी अरुण कुमार सिंह का अचानक निधन हो गया। उनके निधन से विद्यालय परिवार और गांव के लोग शोक में डूब गये। परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह सोमवार की शाम में खाना खा रहे थे। इसी दौरान उन्हें हिचकी आई और तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...