Biharsharif News: शिकायत के चंद घंटे में चकाचक, तीन दिनों में 50 जगहों से उठा कूड़ा
बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: फोटो: कचरा: नगर निगम द्वारा कूड़े का उठाव के बाद करायी गयी सफाई की तस्वीर। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम ने शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से कूड़े का उठाव कर सफाई करायी। महामारी से बचाव के लिए चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन की पहल पर चल रहे 'तत्पर बिहारशरीफ' अभियान के तहत तीन दिनों में 50 से अधिक स्थानों की शिकायतों का निपटारा किया गया। ईमादपुर, छज्जु मोहल्ला, अंबेर, कांटापर, लोहगानी, नईसराय, पहाड़पुरा और रामचंद्रपुर समेत कई इलाकों में व्हाट्सऐप पर कूड़े की तस्वीर भेजकर शिकायत की गयी। कुछ शिकायतों में स्थान का नाम नहीं था, फिर भी निगम ने फोटो से जगह ट्रेस कर सफाई करायी। सोमवार को स्वच्छता मैनेजर कुंदन कुमार व विनय कुमार की अध्यक्षता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.