बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: हरनौत थाना में लिखित आवेदन देकर लगायी कार्रवाई की गुहार जबरन गर्भपात कराने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर दिव्यांग युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हरनौत थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। उसने करीब 10 सालों तक यौन शोषण करने, जबरन गर्भपात कराने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और लोन की राशि में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार वर्ष 2017 में हरनौत के चंडी मोड़ के पास एक सीएसपी सेंटर पर बैंक खाता खुलवाने गयी थी। उसी दौरान उसकी पहचान बलवा गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार यादव से हुई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। वर्ष 2019 में जगदंबा स्थान मंदिर में दोनों ने...