Biharsharif News: शरारती तत्वों ने छात्र के साथ की मारपीट
बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- Biharsharif News: शरारती तत्वों ने छात्र के साथ की मारपीट चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के अंबेडकर चौक से कुछ दूर एसबीआई बैंक के पास बदमाशों ने एक छात्र की बेवजह पिटाई कर दी। पीड़ित की पहचान उकसी गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीतीश बैंक के पास स्थित एक लाइब्रेरी में नामांकन कराकर सड़क किनारे किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और पूछा कि तुम मुझे जानते हो? छात्र द्वारा पहचानने से इंकार करने पर दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर डायल 112 के पुलिसकर्मी वीरेंद्र कुमार पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.