बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: शराब तस्करों ने पीछा कर रहे सिपाही की गोली मार की हत्या पटना के एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम कर रही थी धंधेबाजों का पीछा गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर बुधवार की रात हुई घटना पटना में उत्पाद विभाग में तैनात थे नगरनौसा के अजीत कुमार झारखंड से पिकअप वाहन पर लायी जा रही थी शराब की खेप फोटो : शराब01-गिरियक थाना क्षेत्र में गुरुवार को वाहनों की जांच करती पुलिस टीम। शराब02-मृत सिपाही अजीत कुमार का फाइल फोटो। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच 20 बिहारशरीफ-नवादा मार्ग पर बुधवार की देर रात शराब तस्करों ने पीछा कर रहे उत्पाद विभाग के सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गिरियक थाना व पावापुरी ओपी क्षेत्र की सीमा पर हुई। सिपाही को गोली लगते ही पुलिस टीम उन्हें अस्पताल ले जाने में...