बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के सभी स्कूल अब शनिवार को हाफ डे चलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक ये स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से चार बजे तक जबकि शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ही चलेंगे। माध्यमि शिक्षा के निदेशक सज्जन आर ने गुरुवार को इस संबंध में सभी डीईओ व डीपीओ को पत्र जारी कर इसका अनुपालन करवाने का आदेश दिया है। वर्ग एक से आठ तक के छात्रों के लए पूर्व निर्धारित गतिविधि चलेंगी। इसके तहत शनिवार को 12 बजे तक वर्गकक्ष में पढ़ाई होगी। टिफिन में 12 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार के स्कूलों में इस शनिवार से हाफ डे, शिक्षा मंत्री ने टीचर ट्रांसफर पर भी अपडेट दिया इसके बाद छुट्टी दे दी जाएगी। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...