बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: वेल्डिंग दुकान से 3 लाख रुपये की संपत्ति चोरी दो युवकों पर आरोप, 8 दिन पहले ही निकला है जेल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वेल्डिंग दुकान में चोरी करने के आरोप में जेल गये दो युवक आठ दिन पहले ही जमानत पर बाहर निकले हैं। जेल से निकलने के बाद उन्होंने फिर से उसी वेल्डिंग दुकान में चोरी कर दी। दुकानदार अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के बेलछी मोड़ निवासी दुकानदार विश्वकर्मा पासवान ने फिर से उनके खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की आशंका है। दुकानदार ने बताया कि रविवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, जग सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया है। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर हुसैनाबाद निवासी रोहित और मोहित को नामजद किय...