बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- Biharsharif News: हरनौत। बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर वेना रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...