बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: वेतन नहीं मिला, तो डॉक्टरों ने डीएम से मिल सुनायी व्यथा बोले-इमरजेंसी, पोस्टमार्टम और वीआईपी ड्यूटी मशीन में दर्ज नहीं होती की अपील-बायोमेट्रिक को वेतन का एकमात्र आधार न बनाया जाए बिहारशरीफ, एक संवाददाता। बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज हाजिरी और चिकित्सकों की वास्तविक ड्यूटी के बीच अब टकराव सामने आया है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन रोके जाने पर आपत्ति जताते हुए मंगलवार को डीएम उदिता सिंह को सामूहिक ज्ञापन सौंपा।

चिकित्सकों की आपत्ति चिकित्सकों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा की प्रकृति सामान्य कार्यालयों से अलग है। इसलिए केवल मशीन में दर्ज उपस्थिति के आधार पर उनकी सेवा अवधि और वेतन का निर्धारण नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी ड्यूटी सुबह 10 से शाम पांच ...