बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: वृद्धि महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतक एफनी गांव की फूलो देवी थी। पुत्र अजित कुमार अकेला ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शनिवार की सुबह में मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया था। शुरुआत में डॉक्टर आये और दवा लिखकर चले गए। नर्स द्वारा स्लाइन कर सुई दी गयी। इसके बाद से मां की तबीयत बिगड़ने लगी। काफी गुहार लगाने के बाद भी दोबारा डॉक्टर देखने नहीं आये और मां की मौत हो गयी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...