बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: विसर्जन जुलूस में अशांति फैलाने वालों पर एफआईआर चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत सदर बाजार में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने से रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। मामले में पूजा समिति अध्यक्ष के पुत्र सुजीत कुमार ने बेलदरिया टोला निवासी अभिषेक कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बाल युवा क्लब के जुलूस में आरोपी ने अश्लील गाने की मांग की थी। विवाद होने पर पुलिस ने मामला शांत कराया, लेकिन पुरानी कलाली के पास घात लगाए आरोपियों ने कमेटी पर अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस की मुस्तैदी से कोई हताहत नहीं हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...