बिहारशरीफ, अक्टूबर 23 -- Biharsharif News: रत्नागिरी पर होगा धार्मिक अनुष्ठान, पर्यटन मंत्री होंगे शामिल समारोह के लिए सज-धज कर तैयार है विश्व शांति स्तूप फोटो : शांति स्तूप-विश्व शांति स्तूप। (फाइल फोटो) राजगीर, निज संवाददाता। विश्व शांति स्तूप का 57वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। रत्नागिरि पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री केदारनाथ गुप्ता मुख्य अतिथि तो ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए विश्व शांति स्तूप सज-धज कर तैयार है।

समारोह में बौद्ध भिक्षु करेंगे पूजा-अर्चना राजगीर बुद्ध विहार सोसाइटी और निप्पोनजान म्योहोजी की ओर से आयोजित इस समारोह में बौद्ध धर्मावलंबियों के धार्मिक अनुष्ठान के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। जापान की संतोकू कंपनी के सीईओ और सं...