बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: विश्वास, संवाद और सामूहिक निर्णय ही मजबूत संगठन की बुनियाद : संगीता नंदा सच्चा लीडर स्वयं आगे बढ़ने के साथ टीम को ले जाता है ऊंचाई पर नेतृत्व को नई दिशा दे रहा तीन दिवसीय लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट बिहार और झारखंड के 80 लायंस सदस्य राजगीर में प्रशिक्षण में शामिल फोटो : लायंस राजगीर : राजगीर स्थित तथागत अशोक में रविवार को लीडरशिप प्रशिक्षण शिविर में शामिल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संगीता नंदा व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर में तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट-2026 का प्रशिक्षण सह कार्यशाला में रविवार को बिहार और झारखंड के 80 से अधिक प्रतिनिधि व सदस्य शामिल हुए। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला गवर्नर संगीता नंदा ने कहा कि आपसी विश्वास, बेहतर संवाद और सामूहिक निर्णय किसी भी मजबूत संगठन की ...