बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: उर्जा विभाग के सचिव से किया डीपीआर तैयार कराने का अनुरोध बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधायक रुहेल रंजन ने इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही बिजली की मांग और कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए पहल की है। उन्होंने उर्जा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर खुदागंज में बिजली ग्रिड बनाने के लिए तकनीकी सर्वेक्षण कराने और डीपीआर तैयार कराने का अनुरोध किया है।

बिजली की आपूर्ति और ग्रिड का भार पत्र के अनुसार इस्लामपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति एकंगरसराय, हिलसा एवं नालंदा स्थित ग्रिडों के माध्यम से की जा रही है। इन ग्रिडों पर अत्यधिक भार रहने के कारण इस्लामपुर प्रखंड सहित आसपास के इलाकों में आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। लो वोल...