बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने काम्फेड के प्रबंध निदेशक से मिलकर उनके क्षेत्र में आधुनिक दुग्ध संग्रहण केन्द्र की स्थापना करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पशुपालन से जुड़े हैं। केन्द्र की स्थापना होने से दूध बेचने व उसके संग्रहण में सुविधा होगी। पत्र के अनुसार अंचल कार्यालय ने भूमि संबंधी जांच व एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराया था। यहां 30 डिसमिल भूमि उपलब्ध है। इस जमीन पर केन्द्र स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। केन्द्र स्थापित होने से दुग्ध उत्पादकों को काफी लाभ होगा। विधायक ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने उन्हें जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिं...