बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: फोटो : एकंगर विधायक-एकंगरसराय में सोमवार को जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते विधायक रुहेल रंजन। एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को विधायक रुहेल रंजन ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की फरियाद सुनी। दर्जनों मामलों का ऑन दी स्पॉट निपटारा किया गया। कई मामलों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर निर्देश दिया गया। जनता दरबार मे तेल्हाड़ा, केशोपुर, मंडाक्ष, औंगारी, मुंदीपुर, बादरबाद आदि दर्जनों गांवों के लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। सबसे अधिक भूमि, राशन कार्ड, नाली-गली, आवास योजना से संबंधित शिकायतें मिली। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याएं दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले, इसका प्रयास किया जा रहा है। म...