बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: एकंगरसराय में विधायक ने लगाया जनता दरबार फोटो : रुहेल-एकंगरसराय कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को फरियादियों की शिकायत सुनते विधायक रुहेल रंजन। एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय विधायक रुहेल रंजन ने सोमवार को कोल्ड स्टोरेज में जनता दरबार लगाया। दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक ने बारी-बारी से सभी की शिकायतें सुनी और उनका निपटारा करने का आश्वासन दिया। कई मामलों को मौके पर ही निपटा दिया गया। प्रखंड की ओप, ग्यासपुर, तेल्हाड़ा, केशोपुर, सोनियावां , कोसियावां, नारायणपुर पंचायत के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों ने अपनी शिकायतें सुनायी। कई समस्याओं के निपटारे के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुलझाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। नि...