Biharsharif News: विकास शिविर में आये 32 आवेदन, डॉक्टर की गैरहाजिरी से परेशानी
बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- Biharsharif News: विकास शिविर में आये 32 आवेदन, डॉक्टर की गैरहाजिरी से परेशानी शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के अस्थना गांव में गुरुवार को संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर लगाया गया। बीडीओ अमित गौरव और पंचायत के मुखिया अभिमन्यु कुमार की उपस्थिति में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में कुल 32 ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दिया। इनमें सर्वाधिक 15 आवेदन जॉब कार्ड बनवाने के लिए प्राप्त हुए। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 10, पीएम आवास योजना के लिए 02 और पेंशन के लिए 03 आवेदन दिए गए। शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए एएनएम तो मौजूद रहीं, लेकिन चिकित्सक के उपस्थित न होने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर मौजूद बीडीओ ने आश्वस्त किया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.